Shabina abtaknews.live
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सोमवार को आदिवासी संस्कृति कार्यक्रम के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया और इस दौरान उन्होंने नगाड़ा बजाया और साथ में आदिवासी महिलाओं के साथ आदिवासी डांस भी किया. इस कार्यक्रम से राष्ट्रपति काफी प्रभावित हुई और काफी खुश हुई हालांकि पूर्व में टीएमसी द्वारा राष्ट्रपति के चुनाव में उनके पक्ष में मतदान नहीं करने के चर्चा से लोगों को ऐसा लगा था कि टीएमसी राष्ट्रपति का सम्मान में थोड़ी कमी करेगी .लेकिन टीएमसी ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और महामहिम द्रोपदी मुर्मू के पहले बंगाल दौरे में ही उन्हें प्रभावित कर दिया उन्हें ममता बनर्जी ने पीला गुलदस्ता और शाल ओढ़ाकर स्वागत भी किया.