Shabina abtaknews.live
जमशेदपुर के जिला कौशल कार्यालय के द्वारा 22 मार्च को गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है. इसमें कुल मिलाकर 29 अलग-अलग प्रकार के नियोजक कंपनी शामिल होंगे. इस शिविर के माध्यम से सेफ्टी ऑफिसर ,सुरक्षा गार्ड ,सुपरवाइजर हाउसकीपिंग ऑफिस स्टाफ आईटीआई वेल्डर गनमैन सुरक्षा सुपरवाइजर, मार्केटिंग ऑफिसर, हेल्पर, रिसेप्शनिस्ट ,ड्राइवर ,सिविल इंजीनियर ,गैस कटर ,पेंटर, ग्राउंड डाई फिटर ,मॉडलिंग ट्रेनी ,अप्रेंटिस ट्रेनी सहित 29 विभाग में नौकरी के अवसर है. कुल मिलाकर 3311 पदों पर भर्ती ली जा रही है. जिले के सभी उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड का जेरोक्स कॉपी ,फोटो और बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि को इस प्लेसमेंट में शामिल हो सकते हैं