Shabina abtaknews.live
झारखंड में स्टूडेंट को नौकरी का काफी इंतजार है ,ऐसे में हर खबर उन्हें नौकरी से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण नजर आती है .पिछले दिनों नियोजन नीति को लेकर सरकार की अस्पष्ट भाषा के चलते स्टूडेंट नाराज हैं, वहीं दूसरी और नई नियोजन नीति का कुछ लोगों ने स्वागत भी किया है. ऐसे में आलमगीर आलम ने आज यह कहा कि जल्द ही आप सभी को नौकरी हेतु विज्ञापन देखने को मिलेगा और सारी नौकरी समय पर हो जाएगी. हालांकि ऐसा बयान पहले भी आ चुका है लेकिन इस बार स्टूडेंट को लगता है कि विज्ञापन जरूर आएगा ,वही दूसरी और अंबा प्रसाद ने कहा उनकी पार्टी स्टूडेंट की समस्या को लेकर गंभीर है और जल्द ही 1932 के आधार पर स्थानीय सर्टिफिकेट बनाने की पहल की जाएगी और इसी के आधार पर विज्ञापन में नौकरी हेतु स्थितियां प्रकाशित की जाएगी.