नौकरी को लेकर छात्र-छात्राओं का स्लोगन ट्विटर पर हुआ trend चार लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने ट्वीट किया

Share The News

Shabina abtaknews.live

झारखंड में पिछले कई वर्षों से नौकरी के आस में इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं ने आज ट्विटर पर एक कैंपेन चलाया जिसमें सरकार द्वारा जारी की गई नियोजन नीति 60 एवं 40 अनुपात का विरोध किया गय I. छात्र छात्राओं ने झारखंड न्यूज़ को एवं अब तक न्यूज़ लाइव से बातचीत करते हुए कहा कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगी. सरकार 13 मार्च को स्पष्ट करें कि किस प्रकार की नियोजन नीति बनाई गई है और झारखंड के स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक संख्या में नौकरी दी जाएगी इसके लिए क्या योजना बनाई गई है. छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि राजेश ओझा ने बताया एवं छात्र नेता मनोज यादव छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो छात्र नेता योगेश भारती समेत सैकड़ों लोगों ने यह कहा है कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है और प्रतिवर्ष 500000 रोजगार देने का वादा एक सपना बनकर रह गया है इस संबंध में कई कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक संचालिका ने भी यह बताया कि पिछले कई वर्षों से रोजगार संकट है झारखंड में और स्टूडेंट यहां से पलायन को मजबूर है इस संबंध में स्मृति ऐश्वर्या अरुण कुमार अग्रवाल विशाल कुमार अनिल कुमार अनिल मिश्रा पवन कुमार झा अनिकेत कुमार प्रकाश कुमार सोनू कुमार मंगलम कुमार सीमा रानी सोनी सिंह रवि कुमार सिंह सहित दूसरे कोचिंग संस्थान के लोगों ने भी सरकार के रवैए का विरोध किया है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *