Shabina abtaknews.live
पिछले कई वर्षों से नौकरी के आस में बैठे हुए झारखंड के युवा 10 मार्च को 6o:40 नय चलतो को स्लोगन कैंपेन के रूप में शुरू करेंगे . छात्र-छात्राओं ने अब तक न्यूज़ लाइव से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कई महीने से सरकार झूठा आश्वासन दे रही है कि वह नई नियोजन नीति लाकर नौकरी देगी और जैसे ही नई नियोजन नीति आई, तो उसमें 60% एवं 40% का एक नया फार्मूला तैयार किया गया है.छात्र-छात्राओं को आशंका है कि झारखंड के अलावा दूसरे राज्य के छात्र छात्राओं को यहां पर नौकरी देने के लिए सरकार ने एक योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू किया है. इसका भी विरोध कर रहे हैं हालांकि सरकार ने अपनी ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा है कि अभी तक उन्होंने फार्मूला पर चर्चा ही नहीं किया है तो फिर यह कैसे तय हो गया ?मंत्रियों ने यह भी कहा है कि आगामी 13 मार्च को सदन के अंदर इस फार्मूला पर बहस किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा झारखंड के युवाओं को नौकरी कैसे दी जाए इस पर विचार किया जाएगा.