B.ed Passesd Vacancy :

Share The News

बीएड पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी : अब इस जिले में भी पीजीटी टीजीटी शिक्षकों की बहाली का विज्ञप्ति जारी

बीएड पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी भरी खबर है। अब झारखंड के सरायकेला खरसांवा जिले में भी पीजीटी टीजीटी शिक्षकों की बहाली का विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के संकल्प संख्या 697 दिनांक 15.03.2022 के अनुरूप उपायुक्त सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय चयन समिति के आदेशानुसार आदर्श विद्यालय योजना अन्तर्गत जिले के निम्नांकित उत्कृष्ट विद्यालयों (Schools of Excellence) एवं प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों जिन्हें राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी आदर्श विद्यालय योजना के अन्तर्गत गुणवत्त शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, में अल्यकालीन संविदा आधारित स्नातक प्रशिक्षित एवं स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के चयन हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन निम्न अंकित शर्तों के अधीन आमंत्रित किया गया है।

20 फरबरी के पहले करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थियों द्वारा विहित प्रपत्र ( आवेदन का प्रारूप परिशिष्ठ ‘ख’ के रूप में संलग्न) में आवेदन संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यालय, सरायकेला-खरसावाँ में आवेदन को विहित प्रपत्र में निबंधित डाक द्वारा दिनांक 20.02.2023 के अपराह्न 05:00 बजे तक ही स्वीकार किए जायेंगे। साधारण डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे। निर्धारित समय सीमा के पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।
चयन हेतु विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रपत्र का प्रारूप जिले के अधिकारिक वेबसाईट (NIC Seraikella) पर देख सकते हैं।

चयन के संबंध में अद्यतन जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ के कार्यालय अथवा जिले के उपरोक्त अंकित अधिकारिक वेबसाईट पर देखी जा सकती है। अभ्यर्थी का दायित्व होगा कि वे नियमित रूप से अवलोकन करते हुए चयन संबंध जानकारी प्राप्त करें।

आवेदन शुल्क :

चयन परीक्षा हेतु शुल्क 100/-रु. होगी परन्तु अनुसूचित जाति/जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह 50/-रु. निर्धारित की जाती है।
आवेदन शुल्क Crossed Demand Draft / Bankers Cheque जिला शिक्षा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ के पदनाम से Payable at सरायकेला-खरसावाँ स्वीकार किए जायेंगे।

इतने पदों पर बहाली

सरायकेला खरसांवा में TGT के विभिन्न विषयों के 89 पदों और PGT के विभिन्न विषयों के 80 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।
यह आवेदन उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला चयन समिति गढ़वा व जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा जारी की गई है।

ये मांगी गई आहर्ता

(1) स्नातकोत्तर प्रशिक्षित (PGT) शिक्षकों हेतु :-

राज्य सरकार या केन्द्र सरकार या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय जिसमें चयन होना है में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री परंतु अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री। • साथ ही मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से बी०एड० अथवा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिसद् द्वारा बी०एड० के समकक्ष घोषित डिग्री।

(i) स्नातक प्रशिक्षित (TGT) शिक्षकों हेतु :-

राज्य सरकार या केन्द्र सरकार या विश्वविद्यालय अनुदान द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से संबंधित विषय जिसमें चयन होना है में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक की डिग्री परंतु अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम 40 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक की डिग्री।
• साथ ही मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से बी०एड० अथवा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा बी0एड0 समकक्ष घोषित डिग्री।

2 उम्र :-

• न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 21 और 55 वर्ष होगी। • उम्र का आकलन 31.12.2022 के आधार पर किया जाएगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *