8 जनवरी को झारखंड के छात्र छात्राओं का होगा ट्विटर कैंपेन

Share The News

Shabina abtaknews.live

झारखंड के सभी छात्र संगठन एवं छात्र छात्राओं ने यह तय किया है कि आगामी 8 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक एक ट्विटर कैंपेन चलाया जाएगा ,जिसमें झारखंड सरकार से नियोजन नीति पर जवाब दो या इस्तीफा दो की टैग लाइन के साथ ट्विटर campaign शुरू होगा, इसकी जानकारी झारखंड अब तक न्यूज़ चैनल को छात्र-छत्राओं के एक दल ने भेजा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र संगठन टेलीग्राम चैनल में एक मीटिंग आयोजित किया था.उस मीटिंग में छात्र एवं शिक्षक मौजूद थे . उन्होंने यह तय किया यह hashtag नियोजन_नीति_पर_जवाब_दो_या_इस्तीफा_दो के साथ आंदोलन किया जाएगा जिससे झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक में एक दबाव बनेगा और वह नियोजन नीति बना पाएंगे. यह जानकारी झारखंड अब तक न्यूज़ चैनल को जेएसएससी अभ्यर्थी लाडले खान एवं गुलशन कुमार सिन्हा ने दिया


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *