हार्ट अटैक आने के पहले यह है प्रमुख लक्षण .बच जाएंगे आप अगर ध्यान रखिएगा इन चीजों पर.

Share The News

News desk abtaknews.live

आज के समय में हार्ट अटैक से मौत की संख्या बढ़ गई है .जनरल सरकुलेशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही उसके कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं. 500 से भी अधिक महिला व पुरुष पर या रिसर्च को शामिल किया गया. इसमें पता चला कि कुल प्रतिभागी में से 95% ने कहा कि उन्हें यह पता चल चुका था कि शरीर में कुछ लक्षण ऐसे थे जो की ओर इशारा कर रहे थे सबसे ज्यादा लोगों ने कहा कि इसकी सबसे ज्यादा लक्षण तुरंत थकान हो जाना है, यानी कि कुछ भी काम करने के पहले ही अगर लोग थक जाए. थोड़ी दूर चलने के बाद अगर थकावट हो जाए ,तो यह एक प्रमुख लक्षण माना जाता है. वही 48% लोगों ने कहा कि नींद से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. अचानक से नींद टूट जाता है फिर नींद आने में काफी दिक्कत होती है. कुछ लोगों ने यह भी माना कि सीने में लगातार दर्द होना, छाती में दबाव होना ,दर्द जकड़न का अनुभव भी किया जाता है. सही मायने में डॉक्टर ने निम्नलिखित चीजों को हर्ट अटैक के पहले का लक्षण बनाया है ,जिसमें सबसे पहले थकान ,नींद की दिक्कत, लगातार खट्टी डकार आना ,चिंता में घिरे रहना, दिल की धड़कन का तेज होना ,हाथ में कमजोरी जाना या यादाश्त में बदलाव होना .दृष्टि परिवर्तन हो जाना भूख बहुत कम लगना ,हाथ और पैर में हमेशा झुनझुनी रहना और रात के समय में सांस लेने में कठिनाई होना.

इसके प्रमुख कारण में मोटापा, डायबिटीज, हाई क्वालिटी ,हाई ब्लड प्रेशर, धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन शामिल है .डॉक्टर ने कहा है कि heart को सेफ रखने के लिए स्वस्थ संतुलित आहार लेना चाहिए. प्रोसेस और शुगर वाले पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए .वजन एक जैसा होना चाहिए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के नियमित चेक करवाना चाहिए. ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना चाहिए.

# डिस्क्लेमर -यह केवल एक सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है किसी भी तरह का दवा या इलाज इसका विकल्प नहीं है ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *