Neelam Singh abtaknews.live
जमशेदपुर -बारीडीह स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई .इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमें दौड़ प्रतियोगिता के अलावा अन्य दूसरे प्रतिस्पर्धा को भी आयोजित किया गया. इसमें जूनियर कक्षा 1 से 5 एवं सीनियर कक्षा 6 से 12 के बीच अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई. बच्चों के बीच काफी उत्साह था. उन्होंने यह भी कहा कि खेलकूद से जीवन में बहुत से प्रेरणा मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है .कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा, जिसमें उषा कुमारी ,सविता पांडे सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जल्द ही सिटी पब्लिक स्कूल नए कार्यक्रम आयोजित करेगी एवं गरीब व मेधावी स्टूडेंट्स के लिए काफी कम फीस पर क्लासेस आयोजित करेगी