News desk abtaknews.live
अब तक आपने झोलाछाप डॉक्टर के बारे में सुना होगा लेकिन जमशेदपुर में कुछ लोग अपने आप को खुलेआम CA बताते हैं लेकिन पता चला कि उनके पास सीए की डिग्री नहीं है. ऐसे लोगों ने जमशेदपुर के कई इलाके में अपनी ऑफिस बना रखी है .इसकी जल्द ही पड़ताल करके झारखंड तक न्यूज़ चैनल खुलासा करने वाला है ,यह भी पता चला है कि कालीमाटी रोड में स्थित कार्यालय से अपनी गतिविधियों को करता है एवं लोगों को यह बताता है कि वह वास्तविक CA है .पड़ताल करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति के पास CA फाइनल डिग्री नहीं है. पूर्व में कई फर्जी कंपनी बनाकर और बिजनेस दुकानों से बातचीत करके सरकार को जीएसटी में करोड़ों रुपए का चूना लगाया है फिलहाल इस मामले में उस व्यक्ति को गिरफ्तार करके चाईबासा पुलिस ने जेल भी भेजा था लेकिन वह हाई कोर्ट से जमानत लेकर बाहर घूम रहा है और सीए की गतिविधियों को चला रहा है झारखंड तक न्यूज़ चैनल पूरी पड़ताल करके निकाल रहा है कि उक्त व्यक्ति के अकाउंट में इतना अधिक पैसा कहां से आया किस किस कंपनी को व लोगों के साथ सांठगांठ करके चलाता है और उसकी गतिविधियां संदेश जनक है आगे से प्रशासन उस पर क्या कार्रवाई कर रही है या देखने वाली बात होगी