News desk abtaknews.live
बिहार तकनीकी सेवा आयोग 1539 फार्मासिस्ट पद पर बहाली निकालने जा रही है. यह परीक्षा वर्ष 2023 अप्रैल तक हो जाएगी. इसमें मूल कोटि के 2488 पद है जिसमें अभी 1539 पद खाली है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फार्मासिस्ट को लेकर बिहार सरकार को फटकार लगाई थी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वर्ष 2020 एवं वर्ष 2021 की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 4126 पद स्वीकृत है जिसमें सिर्फ 1077 पदों पर फार्मासिस्ट है. राज्य में फार्मासिस्ट की नियुक्ति के लिए पिछली बार 1999 में विज्ञापन जारी हुआ था. उसके आधार पर 31 दिसंबर 2014 में 475 फार्मासिस्ट की नियुक्ति हुई थी. इसके बाद 2006 में विज्ञापन जारी हुआ था और सिर्फ 12 फार्मासिस्ट ही बहाल हुए थे इसलिए अभी फार्मासिस्ट की आवश्यकता हो चुकी है .वही बीपीएससी ने एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें 55 औषधि निरीक्षक की भी niyukti जा रही है.