डीडीसी अनन्य मित्तल ने स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू मुक्त क्षेत्र का बोर्ड लगाने का निर्देश जारी किया है । बता दें कि सोमवार को इकोनामिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी के साथ त्रिस्तरीय तंबाकू निरोधक बैठक की गई। जिसमें अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में कोटपा 2003 व जेजे एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही।

रांची के सभी स्कूलों को धूम्रपान व तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए जागरूक अभियान भी चलाया जाएगा.