जेएनएसी ने लिया सोन मंडप को हैंडओवर

Share The News

पिछले कुछ दिनों से सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप भवन जेएनएसी को हैंडओवर देने की बात सामने आ रही थी। सोमवार को सोन मंडप को जेएनएनसी को हैंडोवर कर दिया गया है एवं इसकी कमेटी को पुनः गठित किया जाएगा।

बता दें कि उप विकास आयुक्त सह सोन मंडप के अध्यक्ष विश्वनाथ माहेश्वरी के आदेश पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के 4 सदस्यी टीम के अध्यक्ष कमलेश सिंह , पवन अग्रवाल के साथ सोन मंडप अधिग्रहण के लिए परिसंपत्तियों की सूची बनाकर मिलान किया गया था हालांकि यह प्रक्रिया सोमवार को पूरी की गई।


सोन मंडप के अग्रिम बुकिंग के लिए जेएनएनसी से बुकिंग करानी पड़ेगी यह जिम्मेदारी प्रभारी कर दारोगा एमकेएल दास को सौंपी गई है हालांकि सोन मंडप के शुल्क पहले से ही निर्धारित है इसमें अभी कोई भी बदलाव नहीं किया गया है गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि संचालन कर रहे थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *