चीन में कोरोना वायरस की अब तक 630 मामलों की हुई पुष्टि

Share The News

चीन में फैले कोरोनावायरस से अब तक 630 मामलों की पुष्टि हो गई है, बता दे कि बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आपातकालीन बैठक बुलाई गई थी इसमें स्थानीय लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। बता दें कि इसमें चीन के 5 शहरों में आने-जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है. गुरुवार को ट्रेन, बस एवं सभी उड़ानों को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि चीन में 700 भारतीय रहते हैं, जिनमें से अधिकतर छात्र हैं।


शोध में पता चला है कि यह वायरस सांप खाने वाले लोगों से फैला है एवं शोधकर्ताओं ने बताया कि चीन के सीफूड मार्केट से जानलेवा कोरोना वायरस आया है ।

बता दे कि इस वायरस से पीड़ित पहले मरीज की जान बचा ली गई है यह 23 साल का हुआंग इस वायरस के चपेट में आने वाला सबसे पहला शख्स है एवं यह स्टेशन पर काम करता है एवं जो सीफूड मार्केट के काफी करीब है वहीं से इस वायरस की चपेट में आया। इस ने बताया कि सबसे पहले उसे सिरदर्द , फिर चक्कर आना और फिर बुखार हुआ जिसके बाद कोरोना वायरस की पहचान कर उसका इलाज कर उसकी जान को बचाया गया।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *