यस बैंक देश के निजी बैंक में से एक है परंतु पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों से जूझ रहा है गुरुवार को देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के प्रमुख रजनीश कुमार ने कहा कि यस बैंक को डूबने नहीं दिया जाएगा इसके लिए कोई ना कोई रास्ता अवश्य निकाला जाएगा। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यस बैंक को डूबने से बचाने में सरकारी बैंक एसबीआई की भूमिका अहम हो सकती है।

बता दें कि एसबीआई प्रमुख की बयान पिछले महीनों के बयान से बिल्कुल विपरीत है उन्होंने पिछले महीने अपने बयान में कहा था कि एसबीआई बैंक यस बैंक के लिए कुछ भी नही करेगा। अब उन्होंने यह भी कहा कि यदि यस बैंक डूब जाता है तो देश की अर्थव्यवस्था पर इसका काफी गहरा असर पड़ेगा।