Dav स्कूल चाईबासा के शिक्षक उत्तम को दी गई विदाई .
Abtaknews.live Nitusingh
सूरजमल जैन डीएवी स्कूल के सुपरवाइजरी हेड सह गणित विभागाध्यक्ष श्री उत्तम कुमार घोष को
सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई। गायत्री मंत्र व प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । विद्यालय की प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने उत्तम कुमार को को सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते। हमें घोष सर से कर्तव्य निष्ठा ,लगन ,सच्चाई और ईमानदारी के साथ काम करने की सीख लेनी चाहिए। निवेदिता चक्रवर्ती व अनिता चक्रवर्ती द्वारा रवीन्द्र संगीत प्रस्तुत की गई। शिक्षक चंद्रशेखर द्वारा ‘घोष सर के साथ चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगीत शिक्षक द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया।एस दत्ता,वी एल बास्के, आर के द्विवेदी ,एस दे, शुभम चिरानिया और मनोज महन्ती द्वारा संस्मरण साझा किया गया। शिक्षक उत्तम कुमार घोष द्वारा विचार प्रस्तुत किया गया। अंत में सभी शिक्षकों ने घोष सर के सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी। मंच संचालन एस बी सिंह ने किया।
उत्तम घोष में इस अवसर पर कहा कि dav chaibasa स्कूल की यादें उनके साथ हमेशा रहेगी. वह स्कूल से रिटायर तो हो रहे हैं लेकिन स्कूल की गतिविधियों में समय समय पर भाग लेते रहेंगे.