गौरतलब है कि एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा पारा शिक्षकों की बकाया राशि की मांग कर रही थी.सोमवार को सभी पारा शिक्षकों का नवंबर दिसंबर का बकाया मानदेय बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिया गया है इसमें 154 करोड़ रुपए लगाए गए हैं.

बता दें कि 2019-20 में पहली बार शिक्षकों का अप टू डेट मानदेय किया गया है एवं कहा गया है कि फरवरी के पहले सप्ताह में जनवरी का मानदेय पारा शिक्षकों को दे दिया जाएगा बता दें कि पारा शिक्षकों का मानदेय 2 से 3 महीने का हमेशा बकाया रहा है केंद्र सरकार ने 217 करोड रुपए शिक्षा परियोजना के तहत राज्य सरकार को दिए थे