सांसद गीता कोड़ा की पहल पर दिव्यांग को मिला नई ट्राई साईकिल

Share The News

सांसद गीता कोड़ा की पहल पर दिव्यांग को मिला नई ट्राई साईकिल

चाईबासा : कुम्हार टोली बड़ी बाजार , चाईबासा के स्थानीय निवासी बसीर अहमद जो कि दिव्यांग है , लगभग सात महीनों पूर्व अहमद का ट्राई साईकिल जर्जर होकर टूट गया था बिना ट्राई साईकिल के उन्हें दैनिक जीवन यापन करने में काफी परेशानी हो रही थी उन्होंने सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा को समस्या से अवगत कराते हुए नई ट्राई साईकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था । मानवीय संवेदनाओं के आधार पर सांसद गीता कोड़ा के आवश्यक दिशा – निर्देश पर तत्वरित पहल करते हुए कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से मिलकर दिव्यांग की वस्तु-स्थिति से अवगत कराते हुए यथोचित पहल करने का मांग किया ।
आवश्यक विभागीय प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के उपरांत मंगलवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दिव्यांग बसीर अहमद को लेकर सदर प्रखंड कार्यालय पहुँचे जहाँ अंचल अधिकारी गोपी उराँव के हाथों दिव्यांग को एक नई ट्राई साईकिल प्रदान किया गया ।
नई ट्राई साईकिल मिलने के उपरांत दिव्यांग बसीर अहमद ने कहा कि आज मंगलवार का दिन मेरे लिए काफी खुशियों भरा रहा बिना ट्राई साईकिल के मुझे काफी परेशानी होती थी नई ट्राई साईकिल दिलवाने के सांसद गीता कोड़ा एवं कड़ी के रूप में कार्य कर रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ ।कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां शामिल थे ।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *