टोल टैक्स किसे नहीं देना पड़ेगा, देखिए लिस्ट.
Abtaknews.live Nitusingh
केंद्र सरकार ने टोल टैक्स को लेकर अपना नया गाइडलाइन जारी कर दिया है .इसमें बताया गया है कि 25 लोग अथवा 25 पद पर बैठे व्यक्ति को हाईवे पर टोल टैक्स नहीं देना होगा. अगर आप झारखंड या बिहार के रहने वाले हैं तो कई सड़क में कुछ किलोमीटर पर ही दो अथवा तीन टोल टैक्स मिल जाते हैं. चाहे वह जमशेदपुर रांची के बीच हो या रांची से बरही या धनबाद जाने के क्रम में टोल टैक्स भरना पड़ता है .
अगर आप जमशेदपुर से दिल्ली जा रहे हैं तो आपको एक तरफ से कम से कम 1600 का टोल टैक्स देना पड़ेगा. अब सरकार ने नए गाइडलाइन में ऐसे पदों को शामिल कर लिया है जिन्हें tolltax मार्ग पर देना नहीं पड़ेगा. इनमें सांसद और विधायक के अलावा वह सरकारी कर्मचारी को भी शामिल किया गया है जो महत्वपूर्ण पद पर बैठे हैं. कोई भी गाड़ी जो लाश लेकर जाती है उन गाड़ी से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा. टोल नाका पर हर गाड़ी का अलग-अलग शुल्क लिया जाता है .मौजूदा समय में देश के करीब सभी एक्सप्रेस हाईवे पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है. पहले सिर्फ 9 श्रेणी के गाड़ी को ही टोल टैक्स फ्री किया गया था लेकिन अब कुल 25 कैटेगरी में गाड़ी को फ्री कर दिया गया है. जिन से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा, वह राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री मंत्री से लेकर सांसद जज मजिस्ट्रेट सहित बड़े बड़े अधिकारी रक्षा पुलिस, फायर फाइटिंग एंबुलेंस शव वाहन केंद्र सरकार और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण पदाधिकारी मजिस्ट्रेट सचिव अलग-अलग विभाग के सचिव और अधिकारी को छूट दिया गया है. 15 फरवरी 2021 से पूरे देश में टोल प्लाजा फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है