हाई कोर्ट में कितनी महिला जज है ?क्या पुरुष के मुकाबले महिलाओं की उतनी संख्या हो पाई है?
Abtaknews.live Nitusingh
संसद से ले कर पंचायत तक प्रत्येक स्थान पर महिलाओं को बराबर का दर्जा दिया जा रहा है लेकिन न्यायपालिका की स्थिति चौंकाने वाली है .सुप्रीम कोर्ट या राज्य का हाई कोर्ट- महिला जज कुल मिलाकर 10% से भी कम है .संसद में यह जानकारी दी गई है. सुप्रीम कोर्ट और भारत के 25 उच्च न्यायालय में महिला जज लगभग 9% ही है. सुप्रीम कोर्ट में कुल जितना जज की संख्या है, उसमें सिर्फ 12% महिला है. अगर हाईकोर्ट की बात करते हैं तो कानून मंत्रालय के अनुसार देश के 25 हाई कोर्ट में 1098 जज की संख्या होनी चाहिए. इसमें सिर्फ 83 महिला जज है ,जो 8% से कम है .चार हाईकोर्ट तो ऐसे हैं जहां पर एक भी महिला जज नहीं है और सिर्फ 6 हाईकोर्ट ऐसे हैं जहां पर एक- एक महिला जज है