फिर से चर्चा में आया खरगोश और कछुए की चाल वाली कहानी. इस बार कछुआ और शेर की कहानी जोरों पर चर्चा में है.
Abtaknews.live Nitusingh खरगोश और कछुए की दौड़ वाली कहानी आपने बचपन में जरूर सुना होगा .जिसमें कछुआ धीमी गति से चलने के बावजूद खरगोश को हरा देता है लेकिन इन दिनों गुजरात के जूनागढ़ में कछुआ ने तीन शेर को एक साथ हरा दिया. तीन शेर का एक दल कमलेश्वर बांध के किनारे मौजूद था, तभी एक शेर ने रास्ते में कछुए को मुंह में दबोच लिया और उसे खाने की कोशिश करने लगा. बहुत देर के बाद भी कछुआ ने अपने शरीर को इस प्रकार से जकड़ लिया कि शेर उसे तोड़ नहीं पाया. इसके बाद तीन शेर बारी-बारी से कछुए को खाने की कोशिश करते रहे लेकिन कछुआ की प्राकृतिक ढाल में वह इस कदर सीमट लिया गया की काफी कोशिश के बावजूद भी शेर उसे खाने में असफल हो गए और मुंह लटकाए वहां से वापस लौट गए. कुछ देर के बाद कछुआ धीरे-धीरे पानी की ओर चला गया और वह इस लड़ाई में खुद को जीत की राह पर ले कर चला गया .कैमरे में कैद तस्वीरों से चर्चा पर है और वायरल हो रही है.