जेपीएससी पर हाई कोर्ट के निर्णय के बाद क्या असर पड़ेगा

Share The News

जेपीएससी पर हाई कोर्ट के निर्णय के बाद क्या असर पड़ेगा
Nitusingh abtaknews.live
हाईकोर्ट ने यह माना कि jpsc ने गड़बड़ी किया है और इसी कारण से मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया .अब अगर यह jpsc फिर से नया रिजल्ट निकालती है तो जनरल कैटेगरी में कट ऑफ इसको कम हो सकता है ,जो कैंडिडेट अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से स्थानांतरित होकर जनरल कैटेगरी में सिलेक्ट हो गए हैं ,जब उनको वहां से निकाला जाएगा तो वह वापस अपनी कैटेगरी में चले जाएंगे .
जनरल कैटेगरी में जो सीट खाली होगा, उसमें कम कट ऑफ स्कोर करने के बाद सिलेक्शन किया जाएगा .इससे selection के बाद ओबीसी अनुसूचित जाति ,जनजाति एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में बहुत से बच्चे अधिक संख्या में हो जाएंगे जो रिजल्ट का 50 गुना हो सकता है ,तो फिर एक नई समस्या आएगी कि 15 गुना के स्थान पर 50 गुना रिजल्ट कैसे हो गया .इसमें बहुत से बच्चों को बाहर भी किया जा सकता है. ऐसे में एक जटिल प्रक्रिया हो जाएगी और फिर से हाई कोर्ट में नए केस होंगे. तब जेपीएससी का फिर नया स्टैंड लेना होगा क्योंकि jpsc ने अपने नियम में बताया है कि प्रारंभिक परीक्षा में वह आरक्षण नहीं देती है. हाईकोर्ट ने कहा कि आरक्षण को छुपाकर नहीं दिया जा सकता है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *