रेलवे परीक्षा के विरुद्ध अब किया आंदोलन तो जीवन में नहीं मिलेगी नौकरी
Nitusingh abtaknews.live
रेलवे एक नया गाइडलाइन जारी किया है. रेल मंत्रालय ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अलग-अलग कारण से अक्सर रेलवे ट्रैक पर स्टूडेंट धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और रेलवे पर तोड़फोड़ की जाती है. इससे रेल यात्री को दिक्कत होती है इसलिए मजबूरन यह निर्णय लिया जा रहा है कि अगर धरना प्रदर्शन में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं और तोड़फोड़ करते हैं तो अब जीवन में उनको रेलवे में कभी भी नौकरी नहीं मिलेगी. रेल मंत्रालय इसके लिए प्रोफेशनल एजेंसी की नियुक्ति कर चुका है जो धरना प्रदर्शन और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की वीडियो और फोटो से उसका पहचान करेगा .इसके अलावा पुलिस में दर्ज मामले से भी इसको पड़ताल करेगा और ऐसे उम्मीदवार को रेलवे में नौकरी से हमेशा प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
गौरतलब है कि इन दिनों रेलवे में रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट काफी नाराज है .खास करके बिहार और उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर आंदोलन चल रहा है. इसी क्रम स्टूडेंट रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं सरकार ने इससे प्रदर्शन को उनका अधिकार तो माना है लेकिन रेलवे संपत्ति को नष्ट करने को उसने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा है कि यह हमारा मौलिक अधिकार नहीं है इसलिए इसके लिए हम निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं.