बिहार का हर घर नल का जल योजना क्या है
Abtaknews.live Nitusingh
हर घर नल का जल योजना बिहार में 2016 से चल रहा है. केंद्र सरकार ने इसकी शुरुआत 2019 से किया. केंद्र ने देश के दूसरे राज्यों की तरह ही बिहार से जल जीवन मिशन के लिए कई बार प्रस्ताव मांगा लेकिन राज सरकार का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी राज्य का कार्य पहले हो चुका है यानी कि राज्य के हर घर में नदी का जल पहुंच चुका है इसलिए अब इस योजना के लिए केंद्र से किसी प्रकार की आर्थिक मदद की जरूरत नहीं है .बिहार सरकार के मंत्री ने बताया कि हर घर नल जल का योजना के तहत 25904 करोड़ खर्च हो चुका है. राज्य में जल जीवन हरियाली मिशन की शुरुआत की गई है. परंपरागत जल स्रोत का जिम्मेदार सौर ऊर्जा का उपयोग जलाशयों का अतिक्रमण मुक्त वर्षा जल का संचयन और drip सिंचाई योजना को प्रोत्साहित किया जा रहा है