सरिया स्थित राजदा नाम में सवर्ण मोर्चा सरिया प्रखंड के द्वारा परिवार मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया , मौके पर परसिया ,मंदरामो , सरिया नगर पंचायत ,कोयरीडीह , खेसकरी , बागोडीह सहित अन्य पंचायत के सदस्यों की भागीदारी रही । कार्यक्रम में तिलक तराजू और तलवार स्वर्णों को चाहिए अधिकार के नारों के साथ वक्ताओं ने सवर्ण एकता पर बल दिया एवं सरिया में भव्य सेमिनार के आयोजन पर बल दिया गया । साथ हीं सवर्ण समाज के हक अधिकार हेतु लोकतांत्रिक तरीके से क्रमबद्ध रूप से लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया । मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष देवाशीष बादल , आदित्य पांडेय , सत्येन्द्र सिंह , अमरनाथ सिंह , रिंकु सिंह , प्रहलाद सिंह , धीरेन्द्र प्रसाद सिंह , अमित आनंद , अनिल पांडेय , नकुल पांडेय ,अनुज सिंह , रनवीर सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे ।