धूम्रपान करने वाले और शराब पीने वाले जरा इन आंकड़ों पर गौर कीजिए
Nitusingh abtaknews.live
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया में हर साल शराब पीने के कारण 3000000 लोग मर जाते हैं. वही दुनिया में होने वाली बीमारी के इलाज में जो खर्च होता है उसमें लगभग 6% हिस्सा शराब के चलते होने वाली बीमारी पर होता है. तंबाकू का सेवन करने के चलते प्रतिवर्ष 8000000 लोग मर जाते हैं .इनमें 1200000 वैसे लोग भी शामिल है जो सिगरेट या तंबाकू वाले उत्पाद का सेवन नहीं करते हैं .वे लोग सिर्फ इसलिए मर जाते हैं क्योंकि वह तंबाकू का इस्तेमाल करने वालों के साथ रहते हैं. एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में 130 करोड़ लोग सिगरेट या तंबाकू वाले उत्पाद का इस्तेमाल करते हैं. वही corona काल में शराब और सिगरेट पीने की आदत में 40% नया लोग जुड़ा है .युवा इसके चपेट में ज्यादा आ गए हैं. युवाओं में नशे का जाल फैलता जा रहा है .यह हाल में ही एडिक्शन नामक जर्नल में प्रकाशित भी हुआ है