बार रेस्टोरेंट का 50% क्षमता कैसे तय होगा यह सरकार बता दें ?कोचिंग इंस्टिट्यूट क्यों बंद किया जा रहा है? स्कूल / कॉलेज समझ में आता है.
Nitusingh abtaknews.live
कोरोना के मद्देनजर सरकार का नया नियम बहुत ही चौंकाने वाला है. राज्य के सभी स्कूल कॉलेज के साथ कोचिंग क्लास भी बंद कर दिया गया जहां पर लगभग शत प्रतिशत लोग डबल वैक्सीनेशन करवा चुके हैं. जब कोचिंग class ही बंद रहेगा तो प्रशासनिक कार्य के लिए कोचिंग वाले ऑफिस खोल कर क्या करेंगे लेकिन सरकार की नियमावली को जानिए और समझिए . सिनेमा हॉल रेस्टोरेंट बार एवं शॉपिंग मॉल खुला रहेगा लेकिन 50% ग्राहक रहेंगे .अब यह कौन बताएगा की 50% कैसे तय होगा? क्या सरकार के अधिकारियों को यह पता है कि एक शॉपिंग मॉल में कुल कितने लोग प्रतिदिन आते थे ?क्या उन्हें यह पता है कि बार और रेस्टोरेंट में कितने लोग सुबह से लेकर शाम तक खाना खाते थे और ड्रिंक करते थे ?ऐसे में 50% बोलना सिर्फ एक दिखावा है, यानी कि जहां से सरकार को सीधे तौर पर राजस्व मिल रहा है उसमें किसी प्रकार की कोई भी सख्त नियम नहीं बनाया गया है. उसे ढील दे दिया गया लेकिन जहां से सरकार को लगता है कि सिर्फ शिक्षण कार्य होगा गवर्नमेंट को विशेष टैक्स के रूप में नहीं जाएगा उस पर रोक लगा दिया गया .यह तीसरा ऐसा समय होगा जब राज्य में शिक्षा व्यवस्था चरमरा जाएगी .यही कारण है कि सरकार की इस नियमावली का मजाक बन रहा है. सभी स्कूल जो सरकारी भी है उसमें सैलेरी मिलता रहेगा. सवाल यह उठता है कि पहले से ही शिक्षा व्यवस्था खराब है कोचिंग class और स्कूल की हालत खराब हो चुकी है. ऐसे में सरकार को अपने निर्णय में विचार करने की आवश्यकता है. राज्य में प्रत्येक शहर की सब्जी बाजार में भीड़ वैसी ही रहेगी जैसे पहले से रहती थी .अभी मार्केट में भीड़ वैसे ही रहेगी .फिर सिर्फ कुछ विभाग में ही करें स्टेप लेने की आवश्यकता क्यों है?