हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक झारखंड के आंदोलनकारी परिवार को मिलेगी नौकरी पेंशन और पैसा. जानिए इन्हें और कैसे, क्या मिलेगा लाभ .

Share The News

हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक झारखंड के आंदोलनकारी परिवार को मिलेगी नौकरी पेंशन और पैसा. जानिए इन्हें और कैसे, क्या मिलेगा लाभ .
Nitusingh abtaknews.live
पुलिस फायरिंग अथवा जेल में मृत या दिव्यांग हुए आंदोलनकारी के आश्रित परिवार के एक सदस्य को राज्य सरकार तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय पदों पर सीधी नियुक्ति करेगी. अन्य आंदोलनकारी के एक आश्रित के लिए तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय पद पर सरकारी नियुक्ति में 5% का आरक्षण देगी .अगर आंदोलन के समय जेल में मृत्यु हो गई है तो उनके एक आश्रित को जीवन काल तक सम्मान पेंशन दिया जाएगा .3 महीने से कम अगर जेल में है तो 3500 प्रति महीना दिया जाएगा .6 महीने तक अगर जेल में रहे हैं तो ₹5000 प्रति महीना दिया जाएगा .6 महीना से अधिक अगर जेल में रहे है तो ₹7000 प्रति महीना दिया जाएगा.
अब इसके लिए लाभ किसे मिलेगा और कैसे इसका आवेदन करें?
झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले सभी लोग और उनके आश्रित इसका लाभ ले सकते हैं. आश्रित की श्रेणी में संबंधित आंदोलनकारी की पत्नी, आंदोलनकारी का पुत्र या अविवाहित पुत्री या पुत्र की विधवा पत्नी ,आंदोलनकारी महिला के पति ,आंदोलनकारी के पुत्र या पुत्री भी आएंगे .इसके लिए आवेदन आंदोलनकारी चिन्हअतिकरण आयोग की राज्य स्तरीय कार्यालय में करना है .संबंधित जिला उपायुक्त कार्यालय में भी करना है.
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड सरकार ने आज यह अधिसूचना जारी कर दिया है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *