आने वाला समय इलेक्ट्रॉनिक वाहन का. समझिए क्यों फायदा है इलेक्ट्रॉनिक वाहन से और क्यों बढ़ रही है तेजी से इसकी मांग.
Nitusingh abtaknews.live
पेट्रोल डीजल की भारी किल्लत को देखते हुए पूरा विश्व अब इलेक्ट्रिक वाहन को तेजी से अपना रहा है .यूरोप के प्रमुख 17 देश में 2019 के मुकाबले 2020 को अगर देखा जाए तो इलेक्ट्रॉनिक वाहन की बिक्री में लगभग 150% का बढ़ोतरी हुआ है. वहीं 2021 में 45% वाहन बिक्री बढ़ी है जबकि पेट्रोल डीजल की वाहन बिक्री घटती जा रही है .हालांकि दूसरे देशों की बात की जाए तो इलेक्ट्रॉनिक वाहन की ग्रोथ में चार्ज करना सभी देशों के लिए सबसे बड़ा चुनौती.
इलेक्ट्रॉनिक वाहन के कई सेगमेंट होते हैं जैसे कि प्लग इन हाइब्रिड सेगमेंट ,दूसरा बैटरी इलेक्ट्रिक सेगमेंट और तीसरा हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सेगमेंट.
अलग-अलग देशों में पड़ताल से यह पता चला है कि बैटरी वाला सेगमेंट की मांग सबसे ज्यादा है और इसमें इटली जर्मनी फ्रांस और स्पेन है .वहीं कुछ देशों ने प्लग इन हाइब्रिड को भी अपनाया है .अब यह सब कुछ निर्भर करता है कि किसी भी देश में वहां की आधारभूत संरचना में बैटरी को चार्ज करने के लिए कितनी सुविधा दी गई है