शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नई नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । यह बता दे कि यह प्रक्रिया 3 सालों से पूरी नहीं की गई है । पहले पात्रता परीक्षा व शिक्षक नियुक्ति के लिए एक ही नियमावली को तैयार किया गया था परंतु इन दोनों को अलग-अलग कर नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है एवं विभागीय स्तर पर इस नियमावली को स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है ।

बता दे कि नियमावली के कारण 52000 परीक्षार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है क्योंकि वह पिछले 3 साल से परीक्षा में पास होने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया होने के इंतजार में बैठे हैं परंतु अब तक इसके नियमावली तैयार नहीं की गयी है। बता दे कि प्राथमिक शिक्षकों की जल्द ही नियमावली प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद है अब तक इसमें 8 बार बदलाव किया जा चुका है जबकि शिक्षकों की नियुक्ति केवल 3 बार ही की गई है।