10 साल से कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों का अब तक नहीं किया गया स्थायीकरण

Share The News

विभिन्न विभागों के जिला कार्यालयों में स्वीकृत पदों पर 10 वर्षों से कार्यरत अस्थाई कर्मचारी को स्थाई किया जाने का प्रावधान है परंतु अब तक उनका स्थायीकरण नहीं किया गया है. बता दें कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अब तक आयुक्त और उपायुक्त दोनों ने ही रिपोर्ट नहीं सौंपा है । 9 जनवरी को इस संबंध में चौथा स्मार पत्र जारी किया गया है इससे पहले भी सितंबर अक्टूबर एवं दिसंबर में यह पत्र जारी किया गया था ।


गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार वही कर्मी को अस्थाई किया जा सकता है जो पिछले 10 वर्षों से लगातार सेवा प्रदान कर रहे हैं विभाग के सचिव केके सोन ने बताया कि समय पर रिपोर्ट ना मिलने के कारण स्थायीकरण का मामला लटका रह जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आयुक्त एवं उपायुक्त की होगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *