गौरतलब है कि फरवरी माह में जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा होने वाली है जिसको लेकर जैक ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है । बता दें कि जैक (झारखंड एकेडमिक काउंसिल )ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है एवं कहा है कि मैट्रिक के परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद ही कॉपियों की मूल्यांकन शुरू कर दी जाए इसके लिए जैक ने नवनियुक्त शिक्षकों को भी ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रही है ।

बता दें कि 18 जनवरी को नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें सभी जिला के हाई स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए कहा गया है बता दे कि जैक ने उत्तर पुस्तिका जांच करने के लिए लिस्ट भी तैयार कर लिया है। मार्च के प्रथम सप्ताह से कॉपियों की जांच शुरू कर दी जाएगी एवं मैट्रिक का रिजल्ट मई में आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

16 जनवरी को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी की एक बैठक आयोजित की जाएगी इस बैठक में मैट्रिक एवं इंटर के परीक्षा के साथ साथ आठवीं, नौवीं एवं 11वीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी से संबंधित ही चर्चा की जाएगी। राज्य में हाईस्कूल के शिक्षकों की नियुक्ति 2018-19 में हुई है ।

उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है परंतु राज्य में शिक्षकों की कमी को देखते हुए जैक ने नए नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर कॉपी जांच करने की बात कही है ताकि रिजल्ट समय पर जारी किया जा सके।