संस्थानों में बोली लगाई जाती है परंतु अब डॉक्टरों की भी बोली लगाई जाएगी। बता दें कि आदित्यपुर के ईएसआईसी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए 17 पदों पर बहाली निकाली गई है जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार को बायोडाटा के साथ अपना आवेदन देना होगा और इसमें हर माह के तीसरे शुक्रवार को इस पद के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा .

बता दें कि डॉ एन सिन्हा ने इस पर बात करते हुए कहा कि इसमें रेडियोलॉजी, स्किन विभाग, सीनियर रेजिडेंट, दो पीडियाट्रिक्स, गाइनिक ,ऑर्थोपेडिक्स आदि के पद पर डॉक्टरों की बहाली की जाएगी । बता दें कि उन्होंने यह बताया कि जो डॉक्टर सबसे कम वेतन की मांग करेंगे उन्हें ही इस पद पर नियुक्ति दी जाएगी।