67th बीपीएससी में कुल कितने पद कब होगी अगली बीपीएससी परीक्षा
Nitusingh abtaknews.live
बिहार लोक सेवा आयोग की अगली परीक्षा दिसंबर महीना में होने जा रहे हैं. कुल मिलाकर इस में कितने पद होंगे ,,आज बीपीएससी ने इसकी जानकारी दे दी .कुल मिलाकर बीपीएससी परीक्षा में 503 पद है .इसकी वैकेंसी 15 सितंबर तक आ जाएगी. इसमें ग्रामीण विकास पदाधिकारी के सबसे अधिक 133 पद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 110 और बिहार प्रशासनिक सेवा के 88 पद शामिल है .बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही नियुक्ति आएगी उसके बाद परीक्षा को लेकर सारी गतिविधियां शुरू हो जाएगी और दिसंबर महीने में परीक्षा हो जाएगी. गौरतलब है कि बीपीएससी लगातार परीक्षा का आयोजन करवा रही है उसके रिजल्ट भी समय पर आ जाते हैं