रिलायंस ने एक और कंपनी पर लगाया दांव, 393 करोड़ रुपये में खरीद लिए शेयर

Share The News

रिलायंस ने एक और कंपनी पर लगाया दांव, 393 करोड़ रुपये में खरीद लिए इतने शेयर

मुकेश अंबानी के अगुवाई में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने स्टैंड लाइफ साइंसेज में हिस्सेदारी खरीदी है। रिलायंस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने ये डील 393 करोड़ रुपये में की है। इससे पहले रिलायंस ने गुरुवार को बताया था कि जस्ट डायल में उसकी 40 फीसदी से भी ज्यादा की हिस्सेदारी की प्रक्रिया पूरी हो गई है.रिलायंस ने बताया, “रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर लिमिटेड ने स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड (स्ट्रैंड) के 2,28,42,654 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।” ये डील प्रति शेयर 10 रुपए के मूल्य पर हुई है। कंपनी मार्च, 2023 तक 160 करोड़ रुपये का एक और निवेश करेगी। इस तरह स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल निवेश 80.3 फीसदी हो जाएगा। आपको बता दें कि स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज फार्मा सेक्टर के लिए काम करती है ।सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भाव 4 फीसदी से भी ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में रिलायंस का शेयर भाव 94.60 प्वाइंट (4.12 फीसदी) मजबूत होकर 2388.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 52 सप्ताह के हाई लेवल पर भी गया। यही नहीं, कारोबार के अंत में मार्केट कैपिटल 15,14,017.50 करोड़ रुपये हो गया।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *