रविवार को भाजपा के पार्टी विधायकों की औपचारिक बैठक संपन्न हुई जिसमें पार्टी ने 3 विधायकों की एक कमेटी गठित की इस कमेटी में विधायक सीपी सिंह ,अनंत ओझा एवं नीलकंठ सिंह मुंडा उपस्थित थे ।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सत्र को लेकर चर्चा की और कहा कि सोमवार को विधानसभा सत्र में सदन के अंदर प्रतिपक्ष की कुर्सी अभी 14 जनवरी तक खाली रहेगी 14 जनवरी के बाद ही पार्टी की सहमति से विधायक दल का नेता चुना जाएगा कोई विधायक उस कुर्सी पर बैठेगा।