पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट का खाता खुलवाने वाले लोगों को डाक विभाग ने बहुत बड़ी राहत दी है पहले पोस्ट ऑफिस में ₹25000 से अधिक रकम के लिए चेक जमा नहीं किया जाता था परंतु अब डाक विभाग ने नियमावली में संशोधन कर बचत खाता, पीपीएफ ,सुकन्या खाता इत्यादि पर निवेश करने वाले लोग 25000 से ज्यादा रुपए के चेक जमा कर सकते हैं .

बता दे कि नए नियमावली के अनुसार बचत खाते ,पीपीएफ, एस एस ए द्वारा जारी पोस्ट ऑफिस का चेक अगर किसी पोस्ट ऑफिस में जमा किया जाता है तो वह किसी दूसरे पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में स्वीकार किया जा सकता है । अगर पैसों की निकासी के लिए चेक किसी अन्य पोस्ट ऑफिस सीबीएस ब्रांच में आता है तो इस स्थिति में अधिकतम ₹25000 की निकासी कर सकते हैं।