झारखंड युवा मोर्चा के नगर सह सचिव बने विनीत और सोमनाथ

Share The News

झारखंड युवा मोर्चा के नगर सह सचिव बने विनीत और सोमनाथ
झारखंड युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष जीतु सिंह ने नगर कमिटी का विस्तार करते हुए पूर्व वार्ड पार्षद विनीत जायसवाल एवं सोमनाथ घोष को जमशेदपुर नगर युवा मोर्चा का सह सचिव बनाया गयाl वर्ष 2011 में पंचायत वार्ड सदस्य के रूप में अपने राजनीति जीवन को शुरू करने वाले विनीत जायसवाल ने कहा कि झायुमो एक पार्टी नही परिवार है जहाँ पर सभी कार्यकताओं का मान सम्मान रखा जाता है। नगर सह सचिव बनाए जाने पर विनीत जायसवाल ने नगर युवा अध्यक्ष जीतु सिंह एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव विजय नायक, सह सचिव समीर दास, उपाध्यक्ष सोनू खान, प्रदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार, नगर सोशल मीडिया प्रभारी बूंटी खान, संगठप सचिव राहुल ठाकुर, मासूक मणि आदि उपस्थित थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *