झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ ने 2017 में नियुक्त वनरक्षी की सेवा संपुष्टि नहीं होने के कारण 4 जनवरी को होने वाली विभागीय परीक्षा का विरोध किया है। जिसमें उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध करने की बात कही है। बता दें कि अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने कहा है कि यह परीक्षा 14 केंद्रों पर ली जाएगी वे लोग इस परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।

उन्होंने कहा कि जुलाई 2017 में 2204 वनरक्षी नियुक्त किए गए थे जिसमे से कुछ लोग नौकरी छोड़ चुके हैं और वनरक्षीयों की संख्या घटती जा रही है और उनका यह भी कहना है कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ही उन्हें सेवा संपुष्टि नही दी जा रही है इसको लेकर उन्होंने अपर मुख्य सचिव पीसीसीएफ से परीक्षा में रोक लगाने के लिए मांग भी की है।