खुशखबरी : अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों की सेवा में विस्तार

Share The News

गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2019 को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 11 कॉलेजों में अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों का सेवा काल समाप्त होने की बात कही गई थी परंतु इन शिक्षकों के लिए खुशखबरी है कि इनकी सेवा अभी समाप्त नहीं की जाएगी जब तक की अगला आदेश जारी नहीं किया जाता।

बता दे कि कुलपति डॉ आर एस कुरील ने अपने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि इन्हें इनकी सेवा को विस्तार दे दिया गया है इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत रांची एग्रीकल्चर कॉलेज, तिलका मांझी कॉलेज गोड्डा, रविंद्र नाथ टैगोर कॉलेज देवघर, एग्रीकल्चर रांची वेटरनरी कॉलेज, डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज अादि शामिल है ।

हांलाकि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के इन कॉलेजों में 4 जनवरी से साक्षात्कार होना था । जिसे स्थगित कर दिया गया है बता दे कि इन कॉलेजों में गुमला में खुले मत्स्य कॉलेजों में 12 शिक्षकों के पद, एग्रीकल्चर कॉलेज गोड्डा में 88 पद ,एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कॉलेज कांके में 12 पद एवं हॉर्टिकल्चर कॉलेज खूंट पानी में 20 पद शामिल है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *