रांची. आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) ने शुक्रवार को छह प्रत्याशियों के नाम की दूसरी सूची जारी कर दी। एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ पार्टी में आए प्रदीप बलमुचू को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले आजसू ने 11 नवंबर को 12 प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी की थी। दूसरी सूची में आजसू ने घाटशिला के अलावा मझगांव, मांडर, पोटका, ईचागढ़ और हटिया से प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसके साथ ही आजसू अबतक 18 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है।
कुल 19 सीटों पर आजसू के प्रत्याशी
अाजसू की ताजा सूची के बाद अब कुल 19 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। अब भाजपा-आजसू 15 सीटाें पर अामने-सामने हाे गए हैं। इनमें 13 सीटों पर सीधा संघर्ष है जबकि दाे सीटों पर दाेनाें ने निर्दलीय काे समर्थन दे दिया है