झारखंड विस चुनाव / राजद ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची; राबड़ी, तेजस्वी और मीसा भारती करेंगी प्रचार

Share The News

स्टार प्रचार की लिस्ट में तेज प्रताप यादव का भी नाम शामिल प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा- तेजस्वी यादव 81 सीटों पर करेंगे साझा प्रचार

Dainik Bhaskar

Nov 15, 2019, 05:39 PM IST

रांची. राष्ट्रीय जनता दल ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। सूची में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और मीसा भारती का नाम शामिल है।

प्रेसवार्ता के दौरान राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे। बता दें कि गठबंधन के तहत राजद झारखंड के सात विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राजद की सूची में इन नेताओं का नाम
राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, शरद यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, कमर आलम, अब्दुल बारी सिद्दिकी, कांति सिंह, रामदेव यादव, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, विजय प्रकाश, ललित कुमार यादव, रविंद्र सिंह, अख्तरूल इस्लाम साहीन, शिवचंद्र राम, भाई वीरेंद्र, सर्वजीत कुमार, रामचंद्र पूर्वे, उदय नारायण चौधरी, कारी सोहेब, रमई राम, समता देवी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, तनवीर हसन, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, मनोज कुमार झा, आलोक कुमार मेहता, अभय कुमार सिंह, शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल, संजय कुमार सिंह यादव, अनिल कुमार यादव, सुभाष प्रसाद यादव, सुरेंद्र पासवान, सत्यानंद भोक्ता, घुरन राम, अताउर रहमान सिद्दिकी, अनिल यादव और अवधेश कुमार पाल। 

इन सीटों पर चुनाव लड़ रहा राजद
देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरकट्ठा, छतरपुर और हुसैनाबाद।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *