अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अमेरिका की रहने वाली हैं यह नासा की महिला वैज्ञानिक है जिन्होंने सबसे ज्यादा दिन तक अंतरिक्ष में रहने वाली महिला में अपना नाम शामिल कर लिया है बता दें कि शनिवार को 288 दिन बिताकर यह खिताब अपने नाम किया है बता दें कि क्रिस्टीना इससे पहले भी अंतरिक्ष अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 2016-17 के दौरान 288 दिनों तक रहने का रिकॉर्ड पेगी विस्टन ने बनाया था। क्रिस्टीना 6 फरवरी 2020 को पृथ्वी वापस लौट आएंगे तब तक वह अंतरिक्ष में 328 दिन से भी अधिक दिन बिता चुकी होंगी।

क्रिस्टीना ने अपना आदर्श पेगी को बताया एवं कहा इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रुकने के लिए पेगी का शुक्रिया अदा किया उन्होंने बताया कि आईएसएस के दौरान उन्होंने उनका मार्गदर्शन किया था और स्वयं क्रिस्टीना धरती पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों का मार्गदर्शन करेंगी।गौरतलब है कि इससे पहले 340 दिन तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड स्कॉट केली के नाम है।

बता दें कि क्रिस्टीना आईएसएस में रहने के दौरान चार बार स्पेस वॉक कर चुकी है गौरतलब है अब तक 15 महिला वैज्ञानिकों ने स्पेसवॉक किया है परंतु सभी के साथ पुरुष अंतरिक्ष यात्री रहे हैं केवल जेसिका व कोच ही ऐसी स्पेसवॉकर करें जिनके साथ कोई भी पुरुष अंतरिक्ष यात्री नहीं है।