मुख्य निर्वाचन कार्यालय दिल्ली ने चुनाव आयोग के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की है.जिसमें लोकसभा चुनाव के बाद ढाई लाख मतदाता बढ़े हैं । बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद इन 7 महीनों की अवधि में वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि रिपोर्ट में 18 दिसंबर तक दिल्ली में मतदाताओं की संख्या 1,45,72,385 है। जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान 1,43,16453 वोटर थे। सीईओ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में मतदाता सूची 6 जनवरी को जारी किया जाएगा .

विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 2689 मतदान स्थलों पर कुल 13750 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और साथ ही साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मॉडल केंद्र भी बनाया जाएगा।