रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में अभिनेता अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिग बी ने इस पुरस्कार के लिए सरकार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के जूरी सदस्यों को धन्यवाद दिया और उन्होंने यह भी बताया कि वह अभी रिटायर नहीं होने वाले है।

अमिताभ बच्चन ने अपने भाषण में कहा कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की शुरुआत करीब 50 साल पहले हुई ऐसे में मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए भी करीब 50 साल हो गए हैं उन्होंने बताया कि भगवान मेरे प्रति दयालु रहे हैं, मेरे माता-पिता का आशीर्वाद मेरे साथ रहा है और उनके साथ साथ फिल्मकार , निर्माताओं और सह कलाकारों ने भी सहयोग दिया है उनकी वजह से मैं आज यहां खड़ा हूं।

उन्होंने बताया कि जब पुरस्कार की घोषणा हुई तो मुझे लगा कि कहीं यह संकेत तो नहीं मेरे लिए कि भाई साहब आपने बहुत काम कर लिया है अब घर बैठकर आराम कीजिए अगर काम करने का मुझे अवसर मिलेगा तो मैं जरूर काम करूंगा।