क्रेडिट कार्ड से पेटीएम में 10,000 से अधिक ऐड करने पर कटेंगे 1.75 फीसदी फीस

Share The News

क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट रिचार्ज करना अब होगा महंगा। बता दें कि यह नियम सोमवार से लागू किया जाएगा जिसमें क्रेडिट कार्ड से पेटीएम में 10,000 से अधिक ऐड करने पर 1.75 % फीस काटा जाएगा। पेटीएम के अनुसार 1 महीने में वॉलेट से ₹10000 तक ऐड करना फ्री रहेगा। 31 दिसंबर से यह नियम लागू होगा एटीएम धारकों को उनके ग्रुप में इससे संबंधित मैसेज प्रदान किए जा रहे हैं ।

इसके अलावा सरकार ने यह ऐलान किया है कि 1 जनवरी 2020 से स्वदेशी रुपे और यूपीआई प्लेटफार्म से किए जाने वाले भुगतान पर एमडीआर( मर्चेंट डिस्काउंट रेट )चार्ज नहीं लिया जाएगा. एमडीआर वह शुल्क होता है जो डिजिटल भुगतान के लिए कारोबारियों द्वारा बैंकों को दिया जाता है । डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *