दिल्ली पुलिस को 4 माह बाद केस दर्ज करना पड़ा महंगा, अदालत ने मांगा जवाब

Share The News

आए दिन लोगों से ठगी के मामले सुनने में आते रहते हैं ऐसे में रकम दोगुनी करने के नाम पर 150 लोगों से 5 करोड़ की ठगी करने के मामले में को हल्के में लेना दिल्ली पुलिस को महंगा पड़ गया है । इस मामले की पहली शिकायत दिल्ली पुलिस को जनवरी में मिली थी परंतु उन्होंने मई में मुकदमा दायर किया ।

इस पर अदालत ने कहा कि इससे यह बात साफ होती है कि दिल्ली पुलिस अपना काम किस तरह करती है । अदालत में इसकी जानकारी लेते हुए आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) उपायुक्त को नोटिस दिया है और विभाग से जवाब मांगा है। हरीश कुमार ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार किसी भी अपराधिक मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकतम 6 हफ्ते तफ्तीश के लिए ले सकती है परंतु प्राथमिकता तत्काल दर्ज करना अनिवार्य है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *