सीटेट परीक्षा के 19वें दिन रिजल्ट जारी , 5.42 लाख अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Share The News

शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट परीक्षा के 19वें दिन इसका परिणाम अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसमें कुल 5.42 लाख विद्यार्थियों को सफलता हासिल हुई है ।

बता दे कि देश भर में 110 शहरों में 8 दिसंबर को सीटेट के परीक्षा का आयोजन किया गया था । इसमें सीबीएसई से मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रश्न पत्रों में कुल 28 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 24 लाख से अधिक अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तथा 5.42 लाख विद्यार्थियों को सफलता हासिल हुई है जिसमें 3 लाख 12 हजार से अधिक महिला अभ्यर्थी एवं दो लाख 29 हजार से अधिक पुरुष अभ्यर्थियों शामिल है।

इस बार पहले प्रश्न पत्र ( प्राथमिक) कक्षाओं के लिए हुई परीक्षा में 2,47,386 अभ्यर्थी पास हुए हैं एवं दूसरे प्रश्न पत्र (छठी से आठवीं) तक की परीक्षा में 2,94,899 विद्यार्थी सफल हुए हैं। बता दें कि इस बार सीटेट में सफल विद्यार्थियों का प्रतिशत 22.55 है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *