आचार संहिता एवं धारा 144 हटाई गई , योजनाओं में आएगी तेजी

Share The News

विधानसभा चुनाव के लिए 1 नवंबर से लगाई गई आचार संहिता गुरुवार को सुबह हटा दी गई आचार संहिता हटाने की सूचना गुरुवार की सुबह जिला प्रशासन को दे दी गई है। साथ ही साथ अनुमंडल में लगाई गई धारा 144 भी हटा दी गई है। इसके बाद यह बातें सामने आ रही हैं कि योजनाओं में अब तेजी आएगी ।

बता दें कि अक्टूबर माह से जिला प्रशासन एवं पदाधिकारी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे जिसके कारण सभी कार्य रूक गये थे एवं आचार संहिता लागू होने के कारण सभी नई योजनाएं एवं शिलान्यास पर भी रोक लग गई थी परंतु आचार संहिता हटने के बाद विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा शुरू कर दी गई है और जल्द ही योजना से जुड़े कार्य भी शुरू किए जाएंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *