सरकार ने केंद्र सरकार ने झारखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए 600 किलोमीटर की सड़क योजना की स्वीकृति दे दी है। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया जाएगा ।इस योजना के लिए 494 करोड़ों रुपए की स्वीकृति दी गई है ।

जिसमें केंद्र सरकार 294 करोड़ रुपए एवं राज्य सरकार 197.84 करोड़ रूपये देगी। बता दें कि सारी योजनाओं का डीपीआर दिल्ली भेज दिया गया है। झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी सारी योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा और इसकी तैयारी भी की जा रही है ।

बता दें कि इस बार पूर्व में 35 लाख प्रति किलोमीटर की लागत होती थी परंतु इस बार 74 लाख रुपए प्रति किलोमीटर लागत से ज्यादा वाली सड़कें बनाई जाएंगी । इंजीनियरों का कहना है कि इस बार की सड़क मजबूत एवं टिकाऊ होंगी। बता दें कि यह योजना पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो ,गुमला, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, खूंटी ,सिमडेगा ,गुमला समेत संताल के कुछ जिलों में स्वीकृत की गई है।